एलोवेरा से चेहरा साफ कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 15:17

एलोवेरा से चेहरा साफ कैसे करें- How To Clean Face With Aloe Vera In Hindi-

1. एलोवेरा और गुलाब जल से चेहरा साफ करें

आप रात को सोने से पहले एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1-2 चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह मिलाकर, एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण से चेहरे की सफाई कर सकते हैं। इससे चेहरे की तब तक सफाई करें जब तक कि मिश्रण खत्म न हो जाए।

2. एलोवेरा और नारियल तेल क्लींजर

यह कॉम्बिनेशन भी त्वची की गहराई से सफाई में मदद करता है। यह रोम छिद्रों में छिपी गंदगी और डेड स्किन को साफ करने में बहुत प्रभावी है। आपको इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर, एक कॉटन बॉल की मदद से चेहरा साफ कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

3. एलोवेरा और शहद क्लींजर

शहद भी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी जैसे औषधीय गुणों से भरपूर होता है और त्वचा की कई स्थितियों के लिए बहुत प्रभावी उपचार है। त्वचा की गंदगी साफ करने के लिए आप 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसका प्रयोग चेहरे की सफाई के लिए कर सकते हैं। इससे त्वचा को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info